Categories: News-Headlines

असम में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान तेज

असम में बाढ प्रभावित इलाकों में जिला प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। गुवाहाटी में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अन्य स्थानों के साथ बराक घाटी में भी व्यापक स्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। कछार जिले के उपायुक्त ने बताया कि बाढ प्रभावितों को भोजन उपलब्ध कराने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्‍हें हेलिकॉप्टर से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान करीब तीन हजार सात सौ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाय गया है। कल 12 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है। राज्‍य में 32 जिलों के 54 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ के कारण खड़ी फसलों और मत्स्य पालन को नुकसान पहुंचा है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने आज बराक घाटी में बाढ की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण किया। बिस्व सरमा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

27 minutes ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

27 minutes ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.