Categories: News-Headlines

अर्जेंटीना ने भारत में बने लड़ाकू विमान तेजस खरीदने में रुचि दिखाई

अर्जेन्‍टीना ने भारत में बने लडाकू विमान तेजस खरीदने में रूचि दिखाई है। विदेश मंत्री डॉ0 एस जयशंकर ने आपसी संबंधों में महत्‍वपूर्ण विस्‍तार से जुडे इस प्रस्‍ताव का स्‍वागत किया है।

डॉ0 जयशंकर और अर्जेन्‍टीना के विदेशमंत्री सैनत्‍यागो कैफिएरो ने बोनस आयरस में संयुक्‍त आयोग की अध्‍यक्षता की। बैठक में दोनों पक्षों ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष फार्मा, विज्ञान और टैक्‍नोलॉजी, योग, जलवायु परिवर्तन और आर्थिक क्षेत्रों में सहयोग बढाने के महत्‍व पर बल दिया। दोनों देशों ने आपसी व्‍यापार की मौजूदा स्थिति पर संतोष व्‍यक्‍त किया, जो 2021 में पांच अरब 70 करोड अमरीकी डॉलर का था। इस तरह भारत अर्जेन्‍टीना का चौथा सबसे बडा व्‍यापार सहयोगी है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

8 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.