Categories: News-Headlines

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा, उनकी सरकार चौबीस घंटे सेवायें पहुंचाने के लिये कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखेगी

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा है कि उनकी सरकार चौबीस घंटे हर तरह की सेवायें पहुंचाने के लिये कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखेगी। सुशासन सप्ताह 2022 के क्रम में पांच दिवसीय “प्रशासन गांव की ओर अभियान” का उद्घाटन केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में करेंगे। उक्त कार्यक्रम के लिये अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह दिवस हमारे दूरदर्शी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म-जयंती का भी स्मरण करायेगा।

मुख्यमंत्री ने यह दोहराया कि उनकी सरकार ‘न्यूनतम सरकार – अधिकतम शासन’ के मूलमंत्र के प्रति कटिबद्ध है तथा सरकार ने शासन-सुधार का बीड़ा अभियान स्तर पर उठाया है, ताकि प्रभाव व दक्षता लाई जा सके। इन सुधारों में ई-शासन सेक्टर में 22 परियोजनायें शामिल हैं, जो जीवन सुगमता को बढ़ायेंगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी सूचित किया कि सरकार की प्रमुख योजनाओं को अंतिम पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने के लिये ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम को सुधारकर उसे अक्टूबर 2022 में ‘सेवा आपके द्वार’ में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह के दौरान अनेक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि सरकारी मशीनरी को संवेदनशील बनाया जा सके तथा सुशासन को बढ़ावा मिल सके।

मुख्यमंत्री ने बताया कि शिकायतों का निस्तारण करने के लिये राज्य पोर्टल जल्द शुरू किया जायेगा, जिससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे।

उल्लेखनीय है कि देशभर के जिला कलेक्टरों ने 3,120 नई सेवाओं की पहचान की हैं, जिन्हें पांच दिवसीय “प्रशासन गांव की ओर अभियान” के दौरान ऑनलाइन सेवा आपूर्ति में जोड़ा जायेगा। याद रहे कि केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह कल नई दिल्ली के विज्ञान भवन में इसका उद्घाटन करेंगे।

दस दिसंबर से 18 दिसंबर, 2022 तक चलने वाली सुशासन सप्ताह 2022 की तैयारी प्रक्रिया के दौरान जिला कलेक्टरों ने सेवा आपूर्ति के तहत निस्तारण के लिये 81,27,994 आवेदनों की पहचान की थी। इसके साथ ही राज्य शिकायत पोर्टलों में 19,48,122 जन शिकायतों का भी निस्तारण किया जाना था। इसके अलावा, देशभर के जिला कलेक्टरों ने 3,120 नई सेवाओं की पहचान की हैं, जिन्हें पांच दिवसीय “प्रशासन गांव की ओर अभियान” के दौरान ऑनलाइन सेवा आपूर्ति में जोड़ा जायेगा।

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) सचिव वी. श्रीनिवास ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यशालाओं में चर्चा के लिये 373 उत्कृष्ट सुशासन व्यवहारों को चिह्नित किया गया है। ये कार्यशालायें 23 दिसंबर, 2022 को आयोजित की जायेंगी। उन्होंने कहा कि लोक शिकायत की 43 सफल कहानियों को सुशासन सप्ताह 2022 के दौरान साझा किया जायेगा। याद रहे कि यह सप्ताह 19 से 25 दिसंबर, 2022 तक चलेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.