Categories: News-Headlines

अरब सागर में इस्राइल से संबद्ध एक वाणिज्यिक पोत पर संदिग्‍ध ड्रोन से हमला

अरब सागर में इस्राइल से संबद्ध एक वाणिज्यिक पोत पर संदिग्‍ध ड्रोन से हमला होने की खबर है। इस हमले के कारण टेंकर में आग लग गई। इस आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लगभग बीस भारतीयों सहित चालक दल के सभी सदस्‍य सुरक्षित हैं। यह घटना भारत के वेरावल से दो सौ किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में हुई। अभी तक किसी ने भी इस हमले की जिम्‍मेदरी नहीं ली है। लाल सागर में इस महत्‍वपूर्ण क्षेत्र में यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोही ड्रोन और मिसाइलों से हमले करते रहते है। इस्राइल और हमास के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद से पोतों पर हमले शुरू हुए हैं।

भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल के जहाज इस वाणिज्यिक पोत की तरफ बढ रहे हैं। खबर है कि यह पोत पोरबंदर तट से दो सौ 17 नॉटिकल मील की दूरी पर है। तत्‍काल कार्रवाई के तहत भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र में गश्‍त पर तैनात भारतीय तटरक्षक बल के पोत आई सी जी एस विक्रम को एम वी चेम प्‍लूटो नामक इस पोत की तरफ रवाना कर दिया गया। भारतीय नौसेना के युद्ध पोत भी इस पोत की तरफ जा रहे हैं। रक्षा सूत्रों के अनुसार इस पोत में कच्‍चा तेल ले जाया जा रहा था और यह पोत सऊदी अरब के एक बंदरगाह से मंगलुरू आ रहा था। पोत पर आग लगने से उसके संचालन में दिक्‍कत आ रही है।

भारतीय नौसेना के समुद्र की निगरानी करने वाले विमान पी-81 ने वाणिज्यिक पोत एम वी चेम प्‍लूटो से संपर्क स्‍थापित कर लिया है। नौसेना अधिकारियों ने बताया कि पी-81 विमान को गोवा के आई एन एस हन्‍सा नौसेना हवाई अड्डे से भेजा गया।

Leave a Comment

Recent Posts

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

36 minutes ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

3 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

4 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

4 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

24 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

This website uses cookies.