Categories: News-Headlines

अयोध्‍या में राम मंदिर लोगों के लिए खुलने के बाद लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किये

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से अलंकृत किया जायेगा। रामलला प्राण प्रतिष्‍ठा के एक दिन बाद आज अयोध्या में राम मंदिर के दरवाजे आम जनता के लिए खोल दिए गए। कल रात से ही मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटने लगे थे। आज सुबह मंदिर के दरवाजे खुलने से पहले भक्त कड़ाके की ठंड में घंटों इंतजार करते रहे। नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली सुबह पूजा-अर्चना करने और रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

रामलला प्राण प्रतिष्‍ठा कल एक भव्य समारोह में की गई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य अनुष्ठान किया। ‘प्राण प्रतिष्ठा’ अनुष्ठान करने के बाद राम लला की मूर्ति का अनावरण किया गया। करोड़ों लोगों ने अपने घरों और मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को टेलीविजन पर देखा। इस अवसर पर देशभर में समारोह भी आयोजित किये गये।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

12 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.