अयोध्या में बहुप्रतीक्षित राम लला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज इस ऐतिहासिक समारोह में देश का नेतृत्व करेंगे। सभी प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक पंथों के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। विभिन्न जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधियों सहित समाज के सभी वर्गों के लोग भी आयोजन में भागीदारी करेंगे।
प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि अयोध्या में राम मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का ‘ऐतिहासिक क्षण’ भारतीय विरासत और संस्कृति को अधिक समृद्ध बनाने के साथ ही देश की विकास यात्रा को नए उत्कर्ष पर ले जायेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उन्हें लिखे गए पत्र के जवाब में यह बात कही। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट में राष्ट्रपति के पत्र का उल्लेख करते हुए अयोध्या धाम में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के शुभ अवसर पर शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा था कि समूचे देश में उत्सव का माहौल भारत की शाश्वत आत्मा की स्वाभाविक अभिव्यक्ति है और इससे देश के पुनरुत्थान का नया दौर शुरु होगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment