अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश की चुनाव प्रक्रिया में व्यापक बदलाव के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। इन बदलावों के तहत मतदाता पंजीकरण के लिए नागरिकता के दस्तावेजी प्रमाण की आवश्यकता होगी। इसमें चुनाव के दिन तक सभी मतपत्र प्राप्त होना भी तय होगा।
इस आदेश के अनुसार अमेरिका बुनियादी और आवश्यक चुनाव सुरक्षा लागू करने में विफल रहा है। इसमें प्रान्तों से आग्रह किया गया है कि वे मतदाता सूचियों को साझा करने और चुनाव से संबंधित अपराधों पर मुकदमा चलाने के लिए संघीय एजेंसियों के साथ सहयोग करें। इसमें यह भी चेतावनी दी गई है कि जिन प्रान्तों में चुनाव अधिकारी कानून का पालन करने में विफल रहते हैं, उन प्रान्तों को संघीय निधि में कटौती का सामना करना पड़ सकता है। रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने आदेश का समर्थन किया। इन सांसदों ने कहा कि यह आदेश लोकतंत्र में लोगों का विश्वास बहाल करने के लिए जरूरी है। समाचार कक्ष से प्रशांत कुमार।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment