अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने एक विधेयक पारित किया है जिसमें ऐसे हजारों अन्य अफगान लोगों को अमेरिकी वीजा देने का प्रावधान है, जिन्होंने अफगान युद्ध में अमेरिका का साथ दिया था। अफगानिस्तान से अमेरिकी सेनाओं की वापसी अंतिम चरण में है। ऐसे में तालिबान की जवाबी कार्रवाई से इन लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह विधेयक पारित किया गया है। विधेयक में आठ हजार से अधिक अनुवादकों और अन्य लोगों को वीजा देने का प्रावधान है जिन्होंने अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना का साथ दिया था। फिलहाल 26 हजार 500 विशेष अफगान वीजा आबंटित किए जा चुके हैं। सदन ने 16 के मुकाबले 407 मतों से विधेयक पारित किया। विधेयक पर अब सीनेट में विचार होगा। इस बीच अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और 31 अगस्त तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment