अमेरिका ने कल आईएसआईएस-खुरासान आत्मघाती बम हमलावरों को ले जा रहे एक वाहन पर ड्रोन से हमला किया। अमेरिका और तालिबान ने कहा है कि ड्रोन हमले के निशाने पर आत्मघाती बम हमलावर थे। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि वाहन में विस्फोट होने से उसमें भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री होने का पता चलता है। अमेरिका के दो सैनिक अधिकारियों ने ड्रोन हमले को सफल बताया और कहा कि वाहन में कई तरह के बम हमलावर सवार थे। अमेरिकी नौसेना के कप्तान और अमेरिकी सेना के सेन्ट्रल कमान के प्रवक्ता बिल अर्बन ने बताया है कि ड्रोन हमला आत्मरक्षा में किया गया। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा है कि अमेरिका का हमला आत्मघाती बम हमलावर को निशाना बनाकर किया गया था। यह हमलावर विस्फोटकों से लदा वाहन चला रहा था। आईएसआईएस-खुरासान के काबुल हवाई अड्डे पर पिछले हफ्ते हुए आत्मघाती हमले के बाद अमरीका का यह दूसरा हमला था।
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment