Categories: News-Headlines

अमेरिका ने विदेशी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए H-1B वीजा धारकों के जीवन साथी को अमेरिका में काम करने की अनुमति दी

अमेरिका में प्रौद्योगिकी क्षेत्र में विदेशी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए, एक न्यायाधीश ने फैसला सुनाया है कि एच-1बी वीजा धारकों के जीवन साथी अब अमेरिका में काम कर सकते हैं। यह निर्णय अमेरिकी जिला न्यायाधीश तान्या चुटकन ने सेव जॉब्स यूएसए संगठन की एक याचिका को खारिज करते हुए दिया। याचिका में ओबामा कार्यकाल के उस नियम को रद्द करने का आग्रह किया गया था जिसमें एच-1बी वीजा धारकों की कुछ श्रेणियों के कर्मचारियों के जीवन साथी को रोजगार प्राधिकरण कार्ड दिया था। सेव जॉब्स यूएसए सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जुडे कर्मियों का संगठन है, जिसका दावा है कि एच-1बी वीजा धारक कर्मचारियों के कारण उनकी नौ‍करियां खत्‍म हो रही हैं। प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जुडी एमाजॉन, एप्‍पल, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बडी कंपनियों ने इस याचिका का विरोध किया है। अमरीका ने अब तक एच-1 बी कर्मचारियों के जीवनसाथियों को काम करने के लगभग एक लाख अनुमति पत्र जारी किए हैं।

सेव जॉब्स यूएसए का कहना है कि वह अदालत के आदेश के खिलाफ अपील दायर करने की योजना बना रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रमुख सामुदायिक नेता और प्रवासियों के अधिकारों के लिए काम कर रहे अजय भूटोरिया ने अदालत के फैसले की सराहना की है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

4 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

4 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.