Categories: News-Headlines

अमेरिका ने यूक्रेन में स्थायी शांति के लिए मदद करने में भारत की भूमिका का स्वागत किया

अमरीका ने यूक्रेन में स्थाई शांति हासिल करने में मदद करने के लिए भारत की भूमिका का स्‍वागत किया है। अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता मैथ्‍यू मिलर ने कहा कि यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता और सम्‍प्रभुता के लिए आवश्‍यक स्‍थाई शांति हासिल करने में भारत या किसी अन्‍य देश की भूमिका का अमरीका स्‍वागत करता है। वे कल रात वॉशिंग्‍टन में एक संवाददाता सम्‍मेलन में रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को समाप्‍त करने में भारत या प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की भूमिका से संबंधित एक प्रश्‍न का उत्‍तर दे रहे थे।

जून महीने में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अमरीकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के संघर्ष पर चिंता व्‍यक्‍त की थी। दोनों नेताओं ने वहां के भयानक और त्रासदीपूर्ण मानवीय संकट पर अफसोस जताया था। दोनों नेताओं ने खाद्य, इंधन और ऊर्जा सुरक्षा तथा आपूर्ति श्रृंखला सहित वैश्विक आर्थिक व्‍यवस्‍था पर युद्ध के बढते प्रभाव का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने विकासशील विश्‍व में युद्ध को खत्‍म करने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।

मई महीने में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्‍मेलन से अलग यूक्रेन के राष्‍ट्रपति ब्‍लोद्योमीर जेलेंस्‍की से मुलाकात की। उन्‍होंने राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की को मॉस्‍को और कीव के बीच संघर्ष खत्‍म करने में भारत के समर्थन का आश्‍वासन दिया।

इस संघर्ष के शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन और राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की से कई बार बातचीत की है। उन्‍होंने दोनो नेताओं से एक राजनयिक समाधान तक पहुंचने का आग्रह किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

4 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

4 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.