विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि वे अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ अगली बैठक में, बेंगलुरु में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास खोलने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने कल बेंगलुरु में युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। इसका आयोजन बेंगलुरु-दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या ने किया था। डॉ. जयशंकर ने कहा कि बेंगलुरु में एक वाणिज्य दूतावास का होना आवश्यक है क्योंकि आईटी क्षेत्र के कुल राजस्व में बेंगलुरु की हिस्सेदारी 40% की है।
विदेश मंत्री ने भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के महत्व, रूस और चीन के साथ संबंध, क्वाड की प्राथमिकताओं और सीरिया, तुर्किए तथा अफगानिस्तान में भारत के मानवीय प्रयासों पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम में, सांसद तेजस्वी सूर्य ने बताया कि कर्नाटक में पिछले चार वर्षों में सर्वाधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश किस प्रकार हुआ है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक राष्ट्रीय नवाचार सूचकांक में सबसे ऊपर है। तेजस्वी सूर्या ने बताया कि फॉर्च्यून-500 कंपनियों में से 400 कंपनियां बेंगलुरु में हैं और भारत का 65 प्रतिशत एयरोस्पेस और रक्षा विनिर्माण बेंगलुरु में होता है। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में सबसे बड़ी मेट्रो सुविधा भी बेंगलुरु में ही है।
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment