Categories: News-Headlines

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन पर 104 प्रतिशत जवाबी शुल्क और भारत से आयात पर 26 प्रतिशत शुल्क आज से लागू

जवाबी शुल्‍क लगाने का अमेरिका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप का फैसला लागू हो गया है। इसमें चीन से आयात पर 104 प्रतिशत शुल्‍क भी शामिल है। नई शुल्‍क व्‍यवस्‍था राष्‍ट्रपति ट्ंरप की उस घोषणा के बाद लागू हुई है जिसमें उन्‍होंने चीन को अमरीकी सामान पर लगाए गए 34 प्रतिशत जवाबी शुल्‍क को वापस लेने की चेतावनी दी थी। गोल्‍डमैन सैक्‍स के अनुसार इससे चीन की अर्थव्‍यवस्‍था को बड़ा धक्‍का लग सकता है और उसकी वृद्धि दर दो दशमलव चार प्रतिशत तक घट सकती है।

इस बीच, भारत से आयात पर लगाया गया 26 प्रतिशत शुल्‍क भी आज से लागू हो गया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस संबंध में कहा कि सरकार द्विपक्षीय व्‍यापार समझौते पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने फरवरी में इस संबंध में फैसला कियाा था। पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ने कई मोर्चों पर बात की है जो सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

इस सप्‍ताह के शुरू में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विदेश मंत्री सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने शुल्‍क की स्थिति पर विचार विमर्श किया था। अमरीकी अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्षों ने निष्‍पक्ष और संतुलित व्‍यापार संबंध के लिए प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

15 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

17 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

19 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

19 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.