Categories: News-Headlines

अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने अक्तूबर से कोविड वैक्सीन का निर्यात फिर शुरू करने के भारत सरकार के फैसले की सराहना की

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने अक्तूबर से कोविड वैक्सीन का निर्यात फिर शुरू करने के भारत सरकार के फैसले की सराहना की है। राष्ट्रपति बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ पहली बैठक के दौरान यह बात कही।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि क्वाड के अनुरोध पर भारत बायलोजिकल-ई कंपनी द्वारा भारत में निर्मित जॉनसन एण्ड जॉनसन की वैक्सीन की 80 लाख डोज उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन अक्तूबर के अंत तक तैयार हो जाएगी और वैक्सीन निर्यात शुरू करने के भारत के फैसले के अनुकूल होगी।

हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका में भारतीय पेशेवरों के जाने का मुद्दा उठाया और एच-1बी वीजा का भी उल्लेख किया। विदेश सचिव ने कहा कि राष्ट्रपति जो बिडेन ने प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर विचार करने का भरोसा दिया।

व्यापार और आर्थिक संबंधों के बारे में व्यापक विचार-विमर्श हुआ। प्रधानमंत्री ने भारत में कोविड की दूसरी लहर के संकट के दौरान अमेरिका की भारत के साथ एकजुटता दिखाने की प्रशंसा की। राष्ट्रपति बाइडेन ने भारत की एक ऐसे देश के रूप में सराहना की जिसने विश्व के देशों को ऐसे समय में मदद पहुंचाई, जब वह स्वयं ही संकट से गुजर रहा था।

हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और बाइडेन की बैठक गर्मजोशी और सद्भाव पूर्ण माहौल में हुई और यह समयानुकूल तथा सकारात्मक रही। दोनों नेताओं ने स्वीकार किया कि दोनों देशों के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी लोकतांत्रिक मूल्यों और हितों की साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

38 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

4 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

4 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

4 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

4 hours ago

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.