Categories: News-Headlines

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन की राजधानी कीव की यात्रा की

अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन आज अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। लगभग एक वर्ष से चल रहे रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद उनकी यूक्रेन की यह पहली यात्रा है। उनकी यात्रा को सुबह तक गोपनीय रखा गया था। जो बाइडेन ने कीव में यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की से मुलाकात की। वह यूक्रेन की प्रथम महिला ओलेना जेलेंस्‍का से भी मिले।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने मध्‍य कीव में सेंट माइकल्‍स गोल्‍डन-डूम्ड कैथेड्रल में यूक्रेन के राष्‍ट्रपति के साथ एक संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि रूस के साथ संघर्ष में यूक्रेन का साहस सराहनीय है। उन्‍होंने कहा कि उपराष्‍ट्रपति रहने के दौरान उन्‍होंने यूक्रेन की छह बार यात्रा की थी।

इससे पहले, जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका 50 करोड डॉलर का नया सैन्‍य सहायता पैकेज यूक्रेन को उपलब्‍ध कराएगा। इसकी घोषणा मंगलवार को की जाएगी।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति का आज से तीन दिन की पोलैंड यात्रा का कार्यक्रम है। इस बीच, यूरोपीय संघ के विदेशमंत्रियों की ब्रुसेल्‍स में होने वाली बैठक में यूक्रेन की सेना को पर्याप्‍त गोलाबारूद सुनिश्चित करने पर चर्चा होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

2 hours ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

2 hours ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

2 hours ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

2 hours ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.