Categories: News-Headlines

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में भीषण तूफान से बाढ़ आने के कारण आपातकाल घोषित

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में भीषण तूफान से बाढ़ आने के कारण आपातकाल घोषित कर दिया गया है। बाढ़ के कारण शहर की मेट्रो रेल लाइनों, सड़कों और राजमार्गों पर पानी भर गया है।

न्‍यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल का कहना है कि यह एक बेहद घातक तूफान है जिसकी वजह से भारी वर्षा हुई है और कई जगह पानी भर गया है। हालात को देखते हुए न्यूयॉर्क शहर, लॉन्ग आइलैंड और हडसन वैली में आपातकाल घोषित कर दिया गया है हालांकि तूफान और बाढ़ से किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्टेशन एजेंसी के अनुसार, बाढ़ के कारण न्यूयॉर्क की मेट्रो प्रणाली और मेट्रो नॉर्थ रेल सेवा में बड़ी बाधा आई है। कुछ सबवे लाइनें और रेल स्टेशन बंद कर दिए गए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

13 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.