अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने COVID-19 की उत्पत्ति के बारे में अमेरिकी खुफिया विभाग की जानकारी सार्वजनिक करने पर सर्वसम्मति से मतदान किया है। इस घातक महामारी के फैलने के करीब तीन साल बाद अमरीकी सांसदों ने जानकारी सार्वजनिक करने के लिए शून्य के मुकाबले-419 वोट डाले। अब यह विधेयक राष्ट्रपति जो बाइडेन से पास हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा। हाउस इंटेलिजेंस कमेटी के अध्यक्ष माइकल टर्नर ने कहा कि अमरीका के लोग COVID-19 महामारी के हर पहलू के बारे में जानने के हक़दार हैं। सार्वजनिक होने वाली खुफिया जानकारी में वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी और कोरोना वायरस रोग की उत्पत्ति के बीच संभावित कड़ी का भी खुलासा होगा। विधेयक पर हस्ताक्षर किए जाने के 90 दिनों के भीतर जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment