ऑनलाइन प्रसारणकर्ता अमेजन ने शुक्रवार को प्राइम वीडियो चैनल्स की घोषणा की। इसके तहत अमेजन भारत में डिस्कवरी, लायंसगेट प्ले और इरोस नाउ जैसे मंचों को एक जगह लाएगा।
भारत प्राइम वीडियो चैनल्स पेश करने वाला 12वां देश है। एक बयान में बताया गया कि एक मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए प्राइम वीडियो चैनल्स प्राइम सदस्यों को (ओवर द टॉप) सेवाओं के ऐड ऑन सब्सक्रिप्शन के विकल्प की अनुमति देगा और भारत में अमेजन प्राइम वीडियो ऐप और वेबसाइट पर उनके कंटेंट (सामग्रियों) का प्रसारण करेगा।
अमेजन की ओर से जारी बयान में बताया गया कि लॉन्च के समय प्राइम वीडियो चैनल प्राइम सदस्यों को डिस्कवरी+, लायंसगेट प्ले, इरोस नाउ, मुबी, होइचोइ, मनोरमा मैक्स, डॉक्यूबे और शॉर्ट्स टीवी की सेवा देगा। ग्राहकों को सिर्फ उन्हीं सेवाओं के लिए भुगतान करना पड़ेगा, जिन्हें वह चुनेंगे।
अमेजन प्राइम वीडियो के अधिकारी गौरव गांधी ने कहा कि कंपनी ने हमेशा अपने ग्राहकों के लिए पहुंच, अनुभव और चयन में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित किया है।
अमेजन के एक अधिकारी ने बताया कि भारत से पहले यह सेवा 11 देशों में शुरू की गई और सफल रही।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment