Categories: News-Headlines

अमरनाथ यात्रा आज से औपचारिक रूप से शुरू, यात्रा मार्गों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई

कश्‍मीर घाटी में अमरनाथ यात्रा आज से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। बम-बम भोले के उदघोष के साथ श्रद्धालुओं ने बालतल और चंदनवाडी- दोनों मार्गों से पैदल यात्रा आरंभ की। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्‍यवस्‍था और अन्‍य प्रबंध किए गए हैं। बालटाल आधार शिविर से लगभग चार हजार चार सौ 45 श्रद्धालुओं को रवाना किया गया जबकि पहलगाम के रास्‍ते पवित्र गुफा तक पहुंचने के लिए दो हजार से अधिक यात्रियों को अनुमति दी गई है।

चार हजार 416 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्‍था भी जम्‍मू यात्री निवास से कश्‍मीर घाटी की तरफ बढ़ रहा है। ये यात्री  बालटाल या फिर नुनवान आधार शिविरों में रात में ठहरने के बाद कल सुबह श्री अमरनाथ जी गुफा के लिए निकलेंगे। जम्‍मू और कश्‍मीर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के भोजन, अस्‍थायी आवास तथा सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए हैं। प्रशासन ने श्रीनगर-जम्‍मू राष्‍ट्रीय राजमार्ग और दोनों आधार शिविरों से जुडने वाले मार्गों पर भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए यातायात नियमावली जारी की है। 

अमरनाथ यात्रा मार्गों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संयुक्त नियंत्रण कक्ष, लंगर स्टॉल, पंजीकरण काउंटर, बिजली और पानी की आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छता, परिवहन और आपातकालीन सेवाएं तैयार रखी गई हैं। पिछले साल बादल फटने से सैलाब आने के बाद से हुई मृत्‍यु को ध्‍यान में रखते हुए इस तरह की किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हवाई सर्वेक्षण किया जाएगा। तीर्थयात्रियों की चौबीसों घंटे स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के लिए डीआरडीओ द्वारा चंदनवारी में एक अस्थायी अत्याधुनिक अस्पताल बनाया गया है। इस बीच, प्रशासन ने यात्रियों के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी टैग अनिवार्य करार दिया है। किसी भी यात्री को इस टैग के बगैर आगे बढ़ने नहीं दिया जाएगा। जम्‍मू में इस उपलक्ष्‍य में तत्‍काल पंजीकरण केन्‍द्र स्‍थापित किए गए हैं। इस वर्ष यात्रा 62 दिनों तक चलेगी, जिसके लिए अभी तक तीन लाख से अधिक यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया हैं।

गृहमंत्री ने अमरनाथ यात्रा के लिए निकले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि श्री अमरनाथ जी की यात्रा सनातन संस्कृति की अ‍टूट परम्पराओं और विश्‍वासों का प्रतीक है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आज से शुरू हुई इस यात्रा के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। अमित शाह ने कहा कि श्रद्धालुओं की यात्रा को सुखद बनाना उनकी प्राथमिकता है। गृहमंत्री ने अमरनाथ यात्रा के लिए निकले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं।

श्री अमरनाथ जी की यात्रा सनातन संस्कृति की अटूट परंपरा व मान्यताओं का प्रतीक है। आज से इस पवित्र यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। प्रशासन ने बाबा बर्फानी के दर्शन करने जा रहे सभी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव व्यवस्थाएँ की हैं। आपकी सुखद यात्रा हमारी प्राथमिकता है। सभी…

— Amit Shah (@AmitShah) July 1, 2023

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

39 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.