Categories: News-Headlines

अब तक 22 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने पेट्रोल और डीजल पर वैट में अतिरिक्त कटौती की

पेट्रोल और डीजल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी में क्रमशः पांच रुपये और 10 रुपये की वाजिब कटौती करने के केंद्र सरकार के निर्णय के बाद, 22 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिये पेट्रोल तथा डीजल पर वैट में अतिरिक्त कटौती कर दी है।

बहरहाल, ऐसे 14 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिन्होंने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट में कोई कटौती नहीं की है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, केरल, मेघालय, अंडमान एवं निकोबार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब और राजस्थान शामिल हैं।

पेट्रोल की कीमत में सबसे ज्यादा कटौती केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में की गई है। उसके बाद कर्नाटक और पुदुच्चेरी हैं। इन केंद्र शासित प्रदेशों/राज्य में पेट्रोल की कीमतों में क्रमशः 13.43 रुपये, 13.35 रुपये और 12.85 रुपये की कमी आ गई है।

डीजल की कीमत में सबसे अधिक कटौती केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में आई है, जहां डीजल की कीमत 19.61 रुपये प्रति लीटर कम हो गई है। लद्दाख के बाद कर्नाटक और पुदुच्चेरी हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

17 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.