Categories: News-Headlines

अफगानिस्‍तान की जमीन का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ नहीं किया जाएगा: तालिबान

तालिबान सरकार ने कहा है कि वह भारत के साथ अच्छे राजनयिक संबंध चाहती है। उसने कहा है कि अफगानिस्तान पर भारत द्वारा बुलाई गई पहली क्षेत्रीय बैठक उसके हित में थी। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सरकार की नीति को दोहराते हुए कहा कि अफगानिस्‍तान की जमीन का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ नहीं किया जाएगा।

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित बैठक में ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव रियर एडमिरल अली शामखानी, रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पेत्रुशेव और कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान तथा उज्‍बेकिस्‍तान की सुरक्षा परिषद के प्रमुख शामिल हुए। 15 अगस्त को तालिबान द्वारा अफगानिस्‍तान पर कब्‍जा करने के बाद भारत द्वारा बुलाई गई यह पहली क्षेत्रीय बैठक थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कल एक बार फिर कहा कि भारत अफगानिस्तान को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

6 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.