Categories: News-Headlines

अफगानिस्तान के नूरग्राम जिले में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में कम से कम 25 लोगों की मौत

अफगानिस्तान के नूरग्राम जिले में भारी बारिश और बर्फबारी के बाद हुए भूस्खलन में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है। रविवार रात को हुए भूस्खलन से क्षेत्र के दर्जनों घर प्रभावित हुए। अफगानिस्तान के आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता जनान सईक ने सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी कि रात के समय हुई घटना में 25 लोगों की मृत्‍यु हो गई। उन्होंने कहा कि 15 से 20 घर पूरी तरह नष्ट हो गए।

नूरग्राम जिला नूरिस्तान प्रांत के अंतर्गत आता है, जहां ऐसी आपदाओं की आशंका रहती है। यह क्षेत्र ज्यादातर पहाड़ों और जंगलों से घिरा हुआ है। इस प्रांत की सीमा पाकिस्तान से भी लगती है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

18 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.