Categories: News-Headlines

अपराध और साइबर सुरक्षा के विभिन्‍न मुद्दों पर जी20 सम्मेलन आज से गुरुग्राम में शुरू होगा

अपराध तथा साइबर सुरक्षा पर जी-20 सम्मेलन आज हरियाणा के गुरुग्राम में शुरू होगा। सम्‍मेलन विशेष रूप से साइबर सुरक्षा और उससे जुड़े मुद्दों पर केंद्रित होगा। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। सम्मेलन कल समाप्‍त होगा। समापन समारोह को केंद्रीय इलैक्‍ट्रॉनिक्‍स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव संबोधित करेंगे। गृह मंत्रालय के अनुसार अमित शाह देश के सात प्रतिष्ठित शिक्षा संस्‍थानों से साइबर वॉलिंटियर दल को रवाना करेंगे। विशेष रूप से चिन्हित ये वॉलिंटियर समाज में साइबर जागरूकता पैदा करने का काम करेंगे तथा नुकसानदायक सामग्री की पहचान करेंगे और साइबर व्‍यवस्‍था को सुरक्षित बनाने के लिए तकनीकी सहयोग देंगे। अमित शाह एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे और सम्‍मेलन का पहचान चिन्‍ह जारी करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

7 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.