अटल नवाचार मिशन की ओर से अटल मैराथन 2020 में सफल रही शीर्ष 300 टीमों की आज घोषणा की गई। इस प्रतियोगिता में एक हजार से ज्यादा अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाओं ने हिस्सा लिया था।
पिछले वर्ष की तुलना में इस साल अटल नवाचार मिशन को अटल मैराथन के लिए पांच गुणा ज्यादा आवेदन मिले। इस प्रतियोगिता में 32 राज्यों के 324 जिलों की ओर से सात हजार दो सौ से ज्यादा नवाचार पेश किए गए। मैराथन में छात्राओं की 57 प्रतिशत से अधिक की उत्साहवर्धक भागीदारी रही।
अटल नवाचार मिशन सरकार के प्रमुख अभियानों में से एक है, जिसमें हर साल एक नए विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागी दिए गए विषय पर अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाओं की मदद से अनुसंधान के जरिये अपनी नई खोज लेकर आते हैं।
इसमें शीर्ष पर आने वाले छात्रों को अटल नवाचार मिशन के साथ सहयोग कर रही साझेदार कम्पनियों के इनक्यूबेशन केन्द्रों पर अपने कौशल को और निखारने का अवसर मिलता है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment