Categories: News-Headlines

‘‘अग्निवीरों” की सेवा-पश्चात नियुक्ति – दूरंचार विभाग ने की शुरुआत

सरकार द्वारा 14 जून, 2022 को ‘अग्निपथ स्कीम’ के तहत सशस्त्र बलों द्वारा ‘अग्निवीरों ‘ की 4 वर्ष की नियुक्ति करने की रूपांतरकारी घोषणा के बाद, दूरंचार विभाग ने (डीओटी) ने 15 जून, 2022 को सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) के साथ बैठक की। सामान्य रूप से दूरसंचार क्षेत्र में तथा विशेष रूप से टीएसपी में प्रशिक्षित ‘अग्निवीरों ‘ जो सशस्त्र बलों में चार वर्षों की सेवा के बाद बाहर आएंगे, उनकी प्रतिभा, अनुशासन तथा अर्जित कौशल का किस प्रकार उपयोग किया जाए, बैठक में उसके माध्यमों एवं साधनों पर चर्चा की गई। सभी चार टीएसपी (एयरटेल, बीएसएनएल, रिलायंस जियो तथा वोडाफोन-आइडिया) के प्रतिनिधियों ने डीओटी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता सदस्य (टेक्नोलॉजी) द्वारा संचार भवन में की गई।

चर्चा के दौरान, कुछ क्षेत्रों की पहचान की गई जिनमें ‘अग्निवीरों’ की नियुक्ति/बहाली की जा सकती है। इनमें ऑप्टिकल फाइबर रखरखाव, एयर कंडीशनिंग इक्विपमेंट, अवसंरचना विशेष रूप से अंतिम मील कनेक्टिविटी का प्रावधान, फाइबर टू होम (एफटीटीएच) तथा कस्टमर इंटरफेस क्षेत्र शामिल हैं। टीएसपी ने सहमति जताई कि प्रशिक्षित/कुशल तथा अनुशासित युवाओं का प्रतिभाशाली समूह, जो इस स्कीम के परिणामस्वरूप उपलब्ध होगा, दूरसंचार क्षेत्र सहित देश के लिए एक परिसंपत्ति हो सकता है। यह निर्णय लिया गया कि टीएसपी शीघ्र ही उन विशिष्ट ट्रेडों/कौशल समूहों पर इनपुट देंगे जिनकी वे तलाश कर रहे हैं। इसके बाद यह पता लगाया जा सकता है कि क्या इन ‘अग्निवीरों’ को सशस्त्र बलों में उनके कार्यकाल के दौरान इन विशिष्ट पहलुओं/क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा सकता है जिससे कि वे अपनी अग्निपथ सेवा के बाद उद्योग के लिए तैयार हों।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

8 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

9 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

11 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

12 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

12 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.