सूडान की राजधानी खरतूम में सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच सत्ता संघर्ष में 50 से अधिक नागरिक मारे गए और लगभग 600 अन्य घायल हुए हैं। सूडान की डल ग्रुप कंपनी में कार्य करने वाले एक मृत भारतीय नागरिक की पहचान अल्बर्ट अगस्टिन की रूप में हुई है। जारी संघर्ष में एक गोली लगने के बाद जख्मों के कारण उनकी मृत्यु हो गई। विदेशमंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने भारतीय नागरिक की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। एक ट्वीट में विदेशमंत्री जयशंकर ने कहा कि दूतावास उनके परिजनों को पूरी सहायता देने के सभी प्रयास कर रहा है।
सशस्त्र बलों और रैपिड सपोर्ट अर्द्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष के कई दिनों बाद भीषण गोलीबारी और विस्फोटों की खबर मिली है। विरोधी बलों के बीच राष्ट्रपति भवन, सरकारी समाचार चैनल और सेना मुख्यालय पर नियंत्रण को लेकर झड़पें होने के दौरान स्थानीय निवासी राजधानी खरतूम में भयभीत हैं।
अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने सूडान में जारी संघर्ष की निंदा की है। ब्रिटेन, अमरीका, यूरोपीय संघ, चीन, रूस और संयुक्त अरब अमीरात ने तुरंत संघर्ष समाप्त करने को कहा है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरेस ने दोनों पक्षों से संघर्ष रोकने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment