प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि अंतरिक्ष क्षेत्र और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के संबंध में आज भारत में हो रहे बड़े सुधार एक निर्णायक सरकार की वजह से है। आज भारतीय अंतरिक्ष संघ के शुभारंभ के अवसर पर उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष सुधारों के मामले में सरकार का दृष्टिकोण चार स्तंभों पर आधारित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि निजी क्षेत्र में नवाचार की स्वतंत्रता पहला स्तंभ है और एक संबल के रूप में सरकार की भूमिका दूसरे नंबर पर है।
युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करना और आम आदमी की प्रगति के लिए एक संसाधन के रूप में अंतरिक्ष क्षेत्र को तैयार करना अन्य दो स्तंभ हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र 130 करोड़ लोगों की प्रगति का एक बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र का मतलब आम इंसान के लिए बेहतर मैपिंग, इमेजिंग और संपर्क सुविधाएं हैं। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र का मतलब उद्यमियों के लिए शिपमेंट से लेकर डिलिवरी तक बेहतर गति उपलब्ध कराना है।
पटना में खान सर और संजय कुमार झा को लेकर चर्चाओं का दौर तेज बिहार… Read More
दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment