हिमाचल प्रदेश के शिमला में ताजा भूस्खलन के कारण कई घरों के ढह जाने से दो लोगों की मृत्‍यु

हिमाचल प्रदेश के शिमला में ताजा भूस्खलन के कारण कई घरों के ढह जाने से दो लोगों की मृत्‍यु

हिमाचल प्रदेश के शिमला में ताजा भूस्खलन के कारण कई घरों के ढह जाने से दो लोगों की मृत्‍यु हो गई है। कई अन्‍य लोगों के फंसे होने की भी आशंका है।आधारिक सूत्रों के अनुसार भूस्खलन शिमला के कृष्णा नगर में हुआ।

मौके पर पहुंचे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि शिमला नगर निगम ने कई घरों में दरारें आने के बाद लोगों को वहां से निकाला, जिससे कि एक बड़ा हादसा टल गया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि 20 से 25 घरों को खाली कराया गया और अब तक लगभग 50 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

हिमाचल प्रदेश में रविवार से हो रही तेज बारिश, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं में अब तक कम से कम 56 लोगों की मृत्‍यु हो गई है।

Related posts

Leave a Comment