संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होगा

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होगा

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च से शुरू होगा। सत्र के पहले दिन लोकसभा अध्यक्ष, ओम बिरला को उनके पद से हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा निर्धारित है।

पिछले महीने बजट सत्र के पहले चरण के दौरान, विपक्ष ने लोकसभा के महासचिव को अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। इसमें लोकसभा अध्यक्ष पर पक्षपातपूर्ण ढंग से कार्य करने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की गई थी।

Related posts