संचार राज्यमंत्री देवूसिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में डाक कर्मयोगी के दूसरे चरण के पूर्ण होने से जुडे एक कार्यक्रम में भाग लिया और इसके अंतर्गत 25 नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत की। डाक कर्मयोगी करीब चार लाख ग्रामीण डाक सेवकों और डाक विभाग के कर्मचारियों की कार्य क्षमता बढाने का एक ई-लर्निंग प्लेफार्म है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने पिछले दस वर्ष में देश में डाक नेटवर्क को मजबूत करने के सरकार के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब डाकघरों की बुरी स्थिति थी और कई डाकघर बंद कर दिए गए लेकिन हाल के समय में देश में पांच हजार चार सौ नए डाकघर खोले गए हैं। देवूसिंह चौहान ने कहा कि डाक विभाग नई प्रौद्योगिकी अपनाकर लोगों को सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कोविड महामारी के दौरान अनवरत कार्य के लिए डाक कर्मियों की सराहना की।
Related posts
आज का मौसम: कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, तेज हवाओं से बदलेगा मौसम का मिजाज
आज कैसा रहेगा मौसम? आज देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर...
Sri Lanka Vs West Indies मुकाबले पर क्रिकेट जगत की नजर, रोमांचक टक्कर की उम्मीद
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच होगी कड़ी चुनौती Sri Lanka vs West Indies मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों...आंधी का कहर: तेज हवाओं और धूल भरे तूफान ने बदला मौसम, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित
आंधी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी देश के कई हिस्सों में अचानक आई आंधी और तेज...