शतरंज खिलाड़ी मयंक चक्रवर्ती भारत के 94वें और पूर्वोत्तर क्षेत्र के पहले ग्रैंडमास्टर बने

शतरंज खिलाड़ी मयंक चक्रवर्ती भारत के 94वें और पूर्वोत्तर क्षेत्र के पहले ग्रैंडमास्टर बने

असम के अंतर्राष्‍ट्रीय मास्टर मयंक चक्रवर्ती ग्रैंडमास्‍टर बन गये हैं। मयंक राज्‍य के पहले और भारत के 94वें ग्रैंडमास्टर हैं। 16 वर्षीय मयंक चक्रवर्ती ने कल स्वीडन में 8वें ग्रैंडमास्टर टूर्नामेंट में अपना ग्रैंडमास्टर मानदंड प्राप्त किया। मयंक ने नौ में से सात अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया।

Related posts