विदेश मंत्री सुब्रहमण्यम जयशंकर ने कहा है कि अनुकूल और विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखलाओं के साथ दुनिया फिर वैश्वीकरण की ओर बढ़ रही है। टोक्यो में आरम्भिक रायसीना गोलमेज सम्मेलन में डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि भारत और जापान इस संबंध में स्वाभाविक भागीदार हैं। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि स्वतंत्र और मुक्त हिन्द-प्रशांत की प्रतिबद्धता को क्वाड समूह आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दशक में भारत की प्रगति से द्विपक्षीय साझेदारी की और अधिक संभावनाएं पैदा हुई हैं। विदेश मंत्री ने आज लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उपाध्यक्ष तारो असो से भी भेंट की। इस दौरान राजनीति, सुरक्षा और आर्थिक मुद्दों पर बातचीत की गई। डॉक्टर जयशंकर ने भारत-जापान रणनीतिक साझेदारी की प्रशंसा की।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...