रूस ने उत्तरी कोरिया पर प्रतिबंधों की निगरानी कर रहे संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों के एक पैनल के नवीकरण पर वीटो कर दिया है। रूस ने यह निर्णय इन खबरों के बाद लिया है कि यह विशेषज्ञ समिति रूस द्वारा उत्तर कोरिया से बैलेस्टिक प्रक्षेपास्त्र सहित अन्य हथियारों की खरीद की जांच कर रही थी। रूस की यह खरीद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नियमों और उत्तर कोरिया पर लगाये गये प्रतिबंधों का उल्लंघन है। सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम को देखते हुए उसपर वर्ष 2006 से कई प्रतिबंध लगा रखे हैं।
13 देशों ने संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञ पैनल के नवीकरण के पक्ष में मतदान किया जबकि चीन ने मतदान में भाग नहीं लिया। पिछले 14 वर्षों में यह पहला मौका है जब रूस ने वार्षिक नवीकरण को नामंज़ूर किया है।