प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत और इस्राइल के साथ अपनी अटूट मित्रता को बहुत महत्व देता है। उन्होंने कहा कि यह संबध विश्वास, नवाचार और शांति तथा प्रगति के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू के सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे भारत और इस्राइल के बीच संबंधों की विविधता से सहमत हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे इस्राइल की अपनी आगामी यात्रा के दौरान दोनों पक्षों के बीच चर्चा के लिए उत्सुक हैं। इससे पहले, सोशल मीडिया पोस्ट में, इस्राइल के प्रधानमंत्री ने कहा कि इस्राइल और भारत के बीच सबंध दो वैश्विक नेताओं का एक शक्तिशाली गठबंधन है। उन्होंने कहा कि दोनों देश नवाचार, सुरक्षा और एक साझा रणनीतिक दृष्टिकोण में भागीदार हैं। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि एआई से लेकर क्षेत्रीय सहयोग तक, दोनों देशों के बीच साझेदारी नई ऊंचाइयों को छू रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत, इस्राइल के साथ विश्वास, नवाचार और शांति तथा प्रगति की साझा प्रतिबद्धता पर आधारित अपनी अटूट मित्रता को महत्व देता है