गेहूं की खरीद वर्तमान रबी विपणन सत्र आरएमएस 2021-22 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू और कश्मीर राज्यों में सुचारु रूप से जारी है, जिस तरह से पिछले सत्रों में होती रही है। अब तक (01.06.2021 तक) 409.80 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है (जो कि अब तक की खरीद का सबसे उच्चतम स्तर है, क्योंकि इसने आरएमएस 2020-21 के पिछले उच्च स्तर 389.92 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद के आंकड़े को पार कर लिया है), जबकि पिछले साल की इसी समान अवधि में 363.61 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था। लगभग 44.12 लाख किसान मौजूदा रबी विपणन सत्र में एमएसपी मूल्यों पर हुए खरीद कार्यों से लाभान्वित हो चुके हैं और उन्हें 80,936.19 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
Related posts
NIA ने कोलकाता में 79 देसी बम की बरामदगी के मामले की जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज की
एनआईए ने पश्चिम बंगाल में 79 देसी बमों की बरामदगी के मामले की जांच के लिए...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की यात्रा पर रहेंगे, विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की यात्रा पर रहेंगे। 28 अप्रैल को शाम...
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी और हीट वेव जारी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी और हीट वेव जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन...