निर्वाचन आयोग ने तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया

निर्वाचन आयोग ने तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया

निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ चुनाव आयुक्तों ने तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया है। निर्वाचन आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा और नितेश कुमार व्यास के नेतृत्व में तीन दिन तक चली बैठकों में राज्य की मुख्य सचिव शांति कुमारी, पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार, प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी, जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षक शामिल थे।

निर्वाचन आयोग के शिष्टमंडल ने चुनाव में धनबल के उपयोग को रोकने के लिए आयकर विभाग, मादक पदार्थ नियामक बोर्ड, आबकारी विभाग, केंद्र और राज्य के वस्तु और सेवा कर विभागों, प्रवर्तन निदेशालय, राज्यस्तरीय बैंकर समिति, राजस्व सतर्कता निदेशालय, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और राज्य वाणिज्य कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। शिष्टमण्डल ने राज्य के सभी 33 जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ भी बैठक की। सभी जिला प्रशासन ने चुनाव के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Related posts

Leave a Comment