देशभर में आज हिंदी दिवस मनाया जा रहा है

देशभर में आज हिंदी दिवस मनाया जा रहा है

देशभर में आज हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। 14 सितम्‍बर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी भाषा को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था। क्‍योंकि भारत में अधिकतर क्षेत्रों में हिंदी भाषा बोली जाती है, इसलिए हिंदी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया। हिंदी को प्रत्‍येक क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्‍बर को प्रतिवर्ष हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी दुनिया में व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है और लगभग 52 करोड़ से अधिक लोगों की पहली भाषा है।

Related posts

Leave a Comment