जापान में फुकुशिमा परमाणु विद्युत संयंत्र से रेडियोधर्मी पानी छोड़े जाने के मुद्दे पर दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्र हुए। रेडियोधर्मी जल से बड़ी आपदा की आशंका को देखते हुए उन्होंने सरकार से मांग की कि वह इस मुद्दे को जापान सरकार के साथ उठाए। देश और विदेश में आपत्तियों के बावजूद जापान ने कल इस संयंत्र से समुद्र में पानी छोड़ना शुरू किया था। मछुआ समुदाय और पर्यावरण पर दुष्प्रभाव से चिंतित अन्य हितधारकों ने समुद्र में रेडियोधर्मी पानी छोड़े जाने पर आपत्ति की थी। जापान और वैज्ञानिक संगठनों का कहना है कि 2011 में भूकम्प और सुनामी से रिएक्टर के नष्ट हो जाने के बाद विषाक्त जल का उपचार किया गया है और यह सुरक्षित है।
Related posts
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...