इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नोएडा में देश के पहले टेम्पर्ड ग्लास निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नोएडा में देश के पहले टेम्पर्ड ग्लास निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज उत्तर प्रदेश के नोएडा में देश के पहले टेम्पर्ड ग्लास निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में उल्लेखनीय प्रगति की है।

नरेन्‍द्र मोदी जी के मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग देश में बहुत बड़ी मात्रा में पिछले 11 वर्षों में बढ़ी है। इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्शन करीब 6 गुना बढ़ा है, इलेक्ट्रॉनिक एक्सपोर्ट्स करीब 8 गुना बढ़ा है इन्‍हीं 11 वर्षों में। चाहे मोबाइल हो, लैपटॉप हो, सर्वर हो, हार्डवेयर के दूसरे कम्‍पोनेंट हो, राउटर हो उन सब की मैन्युफैक्चरिंग भारत में स्टार्ट हुई है।

Related posts