असम में 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांगजनों के लिए घर से मतदान प्रक्रिया शुरू

असम में 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांगजनों के लिए घर से मतदान प्रक्रिया शुरू

Home voting process launched in Assam

असम में 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांगजनों के लिए घर से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। असम के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में यह प्रक्रिया जारी है। असम में एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान होना है। और अब एक नजर असम के भवानीपुर-सोरभोग निर्वाचन क्षेत्र पर जिसे 2023 के परिसीमन के बाद बनाया गया था।

2023 के परिसीमन के दौरान भवानीपुर और सोरभोग सीटों के कुछ हिस्सों को मिलाकर यह निर्वाचन क्षेत्र का गठन किया गया था और बारपेटा और बजाली जिले में फैला हुआ है इस विधानसभा चुनाव में इस निर्वाचन क्षेत्र से पांच उम्‍मीदवार मैदान में हैं।

सीपीआईएम ने परिसीमित सोरभोग के विधायक मनोरंजन तालुकदार को और भाजपा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रंजीत कुमार दास को उम्मीदवार बनाया है। रंजीत कुमार दास बाजाली निवार्चन क्षेत्र से प्रतिनिधि हैं। फरहत अली अखिल भारतीय सयुक्‍त लोकतांत्रिक मोर्चे के उम्मीदवार हैं। शुकुर अली और एफ ए अहमद निर्दलीय उम्मीदवार हैं। यहां 270 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 30 का नेतृत्व महिलाएं कर रही है।

Related posts