अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प के बोर्ड ऑफ पीस ने गाजा राहत पैकेज के लिए 7 अरब डॉलर से अधिक की राशि देने की घोषणा की

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प के बोर्ड ऑफ पीस ने गाजा राहत पैकेज के लिए 7 अरब डॉलर से अधिक की राशि देने की घोषणा की

अमरीका में वाशिंगटन डीसी में बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने बोर्ड के सदस्यों की ओर से गाजा राहत पैकेज के लिए 7 अरब डॉलर से अधिक की राशि देने की घोषणा की।

पिछले वर्ष अक्‍तूबर में बेहद जटिलताओं के बाद हासिल हुई युद्ध विराम संधि के बाद से अमरीका और हमारे सहयोगी व्‍यापक मानवीय सहायता पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। नवंबर में संयुक्‍त राष्‍ट्र परिषद् ने सर्वसम्‍मति से शांति बोर्ड को मंजूरी दी और पिछले महीने दाओेस में हमने इस अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण नए संगठन में बीस से अधिक सदस्‍यों का स्‍वागत किया।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने सर्व-सम्मति से पारित उस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए, जिसमें बोर्ड ऑफ पीस के मार्गदर्शन के लिए वित्तीय अखंडता और पारदर्शिता के सिद्धांतों को स्थापित किया गया है।

Related posts