अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेश से अमरीका को 50 वर्षों में अपनी पहली तेल रिफाइनरी मिलेगी। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि टेक्सास के ब्राउनस्विले बंदरगाह पर बनने वाली यह नई रिफाइनरी अमरीका के बाजारों को ईंधन प्रदान करेगी, राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगी, अमरीकी ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देगी और हजारों रोजगार सृजित करेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से इस सौदे पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेश से अमरीका को 50 वर्ष में पहली तेल रिफाइनरी मिलने की घोषणा की
